कुछ बातें
अक्सर अनसुनी रह जाती हैं,
रह जाती हैं उस दिल के
छोटे से कोने में।
रह जाती हैं बोझ बनकर,
रह जाती हैं एक हल्की-सी चोट बनकर,
जिसका मरहम न कोई है,
न कभी था।
किसे सुनाएँ वो दास्तान
जिसका कोई गवाह नहीं,
बस मैं और मेरी तन्हाई,
और ये ठहरा हुआ लम्हा जो गुज़रता नहीं।
~Janya
0 Comments